चौथे दिन कुल 409 प्रत्याशियों ने किया नामांकन.


कोचस (रोहतास):- प्रखंड कोचस अंतर्गत आज कुल 409 नामांकन हुआ जिसमें पुरुष 182 तथा महिला 228 नामांकन किया। जिसमें वार्ड सदस्य से 219 पंच से 89 पंचायत समिति से 33 सरपंच से 27 तथा मुखिया पद से 41 लोगों ने चौथे दिन अपना नामांकन कराया। प्रखंड में सभी कार्यरत पदाधिकारी ए आर ओ का कमान संभाले हुए हैं तथा सभी कर्मी अपने-अपने टेबल पर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं जैसा कि प्रखंड के प्रखंड समन्वयक सह मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण सिंह ने बताया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने 8 बजे से रात 11 बजे तक कठिन परिश्रम करते हुए निर्वाचन कार्य को संभाले हुए पूरे दिन भर माइक के माध्यम से सभी टेबल का बारीकी से निगरानी करते रहते हैं। अत्यधिक भीड़ भी प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था से तनिक भी प्रभावित नहीं होती है। किसी भी नामांकन करने वाले या अन्य कर्मचारी पदाधिकारी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।कभी-कभी सर वेयर डाउन हो जाने के कारण एंट्री में देर होती है परंतु प्रखंड के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर रात तक समस्त कार्यों का निष्पादन कर ही लेते हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आज चौथे दिन प्रत्याशियों की प्रखंड मुख्यालय पर काफी भीड़ रही। वही माहौल को शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


