चालिस महिला किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए रवाना

Advertisements
Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- कोचस प्रखंड के चालिस महिला किसानों का एक दल कृषि विज्ञान केंद्र के परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राणनाथ सिंह ने बताया कि किसानों का दल कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज पहुंचेगा। जहां किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का गुर बताया जाएगा। कृषि कार्य में यंत्र एवं उसके उपयोग के अलावा किसानों को फसल चक्र व उससे होने वालों फायदों की भी जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि जलवायु अनुकूल खेती करने तथा उर्वरकों के इस्तेमाल आदि का भी किसान विस्तृत जानकारी लेंगे। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक आशुतोष कुमार, ममता कुमारी, कृषि समन्वयक शैलेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अरुण प्रकाश सहित महिला किसान में देवंती देवी, गीता देवी, रंभा देवी, चमेली देवी, आदि अनेक किसान शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  वैशाली में सोशल मीडिया रील विवाद: पति ने पत्नी अंजलि की गला घोंटकर हत्या

You may have missed