गरमनाला में बनेगा एससी-एसटी, साइबर, महिला, एंटी ट्रैफिकिंग थाना

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :साकची स्थित गरमनाला के गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) परिसर में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक बड़े पुलिस भवन के निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है. यहां जी प्लस सिक्स (G+6) मॉडल पर छह मंजिला आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा. इस भवन में चार अलग-अलग थानों—एससी-एसटी थाना, साइबर थाना, महिला थाना और आहातु थाना (एंटी ट्रैफिकिंग थाना)—का संचालन किया जाएगा, जिनके लिए अलग-अलग तल निर्धारित किए गए हैं. वर्तमान में साइबर थाना बिष्टुपुर थाना परिसर में, महिला थाना साकची थाना परिसर में, एससी-एसटी थाना बिरसानगर थाना परिसर में तथा आहातु थाना घाटशिला थाना परिसर में संचालित हो रहा है. इन सभी को एक ही परिसर में स्थानांतरित करने से पुलिसिंग में तेजी और पीड़ितों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. गृह रक्षा वाहिनी परिसर में करीब 55 डिसमिल भूमि पर इस बहु-तल्ला थाना भवन का निर्माण होगा. जिसके लिए विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है. जल्द ही पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन निर्माण कार्य शुरू करेगा. भवन निर्माण की लागत लगभग 17 करोड़ रुपये अनुमानित है. परिसर के चारों ओर बाउंड्री भी बनाई जाएगी.
भवन के हर फ्लोर पर थाना प्रभारी कक्ष, सिरिस्ता, महिला एवं पुरुष हाजत, कैंटीन, गोपनीय शाखा सहित अन्य आवश्यक कक्षों का निर्माण किया जाएगा. परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवनों को हटाकर खाली स्थल का उपयोग इस नये प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* शहर को मिलेगा एक केंद्रीकृत पुलिस हब-

साकची गरमनाला शहर का केंद्रीय क्षेत्र है, ऐसे में यहां चार थानों का संचालन एक जगह होने से पीड़ितों को विभिन्न थानों के बीच भटकना नहीं पड़ेगा. खासकर आहातु (एंटी ट्रैफिकिंग) थाना के लिए यह बड़ा बदलाव होगा, जो फिलहाल घाटशिला में संचालित है. शहरी क्षेत्र में होने वाले मानव तस्करी के मामलों में पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने घाटशिला तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी. नया भवन इस समस्या को दूर करेगा और त्वरित पुलिस कार्रवाई भी संभव होगी.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed