भोपाल के पुराने लकड़ी मार्केट में भीषण अग्निकांड,25 दमकलें बुझाने में जुटीं

0
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ओल्ड टिंबर मार्केट (लकड़ी मार्केट) में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जो इतनी भयावह थी कि पूरे चार घंटे तक धधकती रही. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. टिंबर मार्केट से कुछ ही दूरी पर रेल ट्रैक होने के कारण इस अग्निकांड की संवेदनशीलता और अधिक थी. अगर आग रेल ट्रैक के पास तक फैल जाती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी या रेल यातायात प्रभावित हो सकता था. भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल से लगे 6-7 लकड़ी के टालों में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे के आासपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। चंद मिनटों ने आग ने भयानक रूप ले लिया। सूखी लकड़ियों और फर्नीचर के कारण आग तेजी से फैली और दो घंटे बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिख रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए 25 से अधिक दमकल पानी डाला गया है, बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।रेलवे स्टेशन के पास पात्रा पुल के नीचे लकड़ी के टाल और टालों में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा होने के कारण आग अत्यधिक भड़क गई और लपटें कई फीट ऊपर तक उठती रहीं। आग और धुएं का गुबार इतनी दूर से दिखाई दे रहा था कि आसपास के भारत टॉकीज इलाके और मुख्य रेलवे स्टेशन के पास अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा की वजह से इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रात करीब साढ़े नौ बजे तक दमकल की करीब 20 से 25 गाड़ियां पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई थीं। भयंकर आग और सूखी लकड़ी के चलते करीब ढाई घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं, जबकि स्थानीय लोग और टाल मालिक अपना सामान बचाने की कोशिश करते रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed