कुलुपटांगा घाट पर बड़ा हादसा टला, स्थानीय लोगों और गोताखोरों की सूझबूझ से युवक की बची जान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सोमवार को स्वर्णरेखा नदी के कुलुपटांगा घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बागबेड़ा नया टोला निवासी आशीष कुमार नामक युवक नदी के तेज बहाव में फंसकर बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता और गोताखोरों की बहादुरी से युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक नदी के तेज प्रवाह में बहते हुए घाट की ओर आ गया था। इसी बीच गोताखोर वीरेंद्र और उनकी टीम ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और आशीष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी निरंजन मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना समय गंवाए अपने निजी वाहन से युवक को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया।

डॉक्टरों के त्वरित इलाज से युवक को होश आया, और अब उसकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है। वहीं, निरंजन मिश्रा ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरी जानकारी दी।

इस बचाव अभियान में वीरेंद्र गोताखोर और उनकी टीम, साथ ही संतोष चौबे, आशीष झा और अशोक चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। युवक के अस्पताल पहुंचने पर उसके परिजनों ने निरंजन मिश्रा और बचाव दल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनकी तत्परता की प्रशंसा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  10वीं रिजल्ट में छात्रों ने मारी बाजी, 96% पास प्रतिशत… टॉप 10 में पलामू के छात्रों का दबदबा

Thanks for your Feedback!

You may have missed