तेज रफ्तार THAR ने बरपाया कहर, Bullet सवार 2 युवकों को मारी टक्कर,

0
Advertisements

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार थार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 19 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यह चौराहा शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है, इसके बावजूद थार काफी तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी।मृतक की पहचान राजा पेड़िनी के रूप में हुई है। राजा ओल्ड भुवनेश्वर के तीनीमुंडिया चौक का रहने वाला था। वह अपने दोस्त के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट चौक से कैपिटल हॉस्पिटल चौक की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, जब दोनों युवक यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी एजी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे में राजा थार के पहियों के नीचे आ गया और सड़क पर काफी दूर तक घसीटा गया। उसका दोस्त कुछ दूरी तक घिसटने के बाद सड़क के किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed