रीवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे लोगों को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित हाइवे में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को पहले उड़ाया फिर उन्हें कुचलते हुए एक बिजली के खम्भे से जा टकराई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें से 3 एक ही परिवार के लोग थे। सड़क हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए.सड़क हादसे की यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ कोठार गांव की हैं। जहां शाम तकरीबन 6 बजे एक स्कार्पियो कार छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। बताया गया की तेज रफ्तार स्कार्पियो जैसे ही गांव के समीप हाइवे में पहुंची उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति पानी भरकर साईकिल से सड़क पार करने लगा। कार चालक की नजर अचानक साईकिल वाले व्यक्ति पर पड़ी लेकिन तब तक उसने अपना नियंत्रण खो दिया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से तीनों घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. घायलों में 2 की हालत स्थित बताई जा रही है. रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी शैलेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए.

कार ने पहले सड़क पार कर रहे साईकिल सवार व्यक्ति को उड़ाया। इसके बाद उसे कुचलते हुए सड़क किनारे खड़ी बाईक में सवार  3 अन्य लोगों को कुचला, फिर आगे जाकर कार खेत में लगे एक बिजली के खम्भे से जा टकराई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि “गढ़ थाना क्षेत्र स्थित रीवा-प्रयागराज हाईवे पर यह दुर्घटना हुई है. 4 लोगों की मौत हुई हैं और 3 लोग घायल हुए हैं. सभी मृतकों को रेडक्रॉस से 50-50 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. घटना की जांच की जा रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!