अंशुमन यूथ क्लब के द्वारा भव्य गणेश पूजा पंडाल कक आयोजन किया गया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बागबेड़ा कॉलोनी अंशुमन यूथ क्लब के तत्वाधान बागबेडा कॉलोनी स्थित रोड नंबर दो, गणेश पूजा मैदान में आयोजित भव्य गणेश पूजा पंडाल में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पहुंचे। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह पूरे विधि विधान एवं मंत्रों उच्चारण के साथ गणेश भगवान पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किया।
तत्पश्चात कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश पूजा मैदान में गणेश पूजा का भव्य रुप से पूजा प्रारंभ करना काफी सराहनीय कदम है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया हैं। वहीं समाजसेवी सिकू शर्मा के द्वारा साईं बाबा का भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने जागरण के कार्यक्रम में खूब झूमे गाए। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा किए जाने पर कमेटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और उन्होंने मैदान का सुंदरीकरण करने की भी बात की।
विदित हो कि इस भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। विसर्जन शुक्रवार को संपन्न होगा। इस मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी कमेटी के अध्यक्ष रोहन शर्मा, आकाश मिश्रा, अंकित सिंह, आदित्य मिश्रा, अकाश वर्मा ,अरुण सिंह, रोरो शर्मा, बंटी श्रीवास्तव, गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed