खरसावां शहीद दिवस ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, पोटका के पास ट्रक से टक्कर, 4- 5 जवान हुए घायल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सरायकेला–खरसावां से लौट रहे सीटीसी मुसाबनी के बुनियादी प्रशिक्षुओं की बस पोटका के समीप एक ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार सभी जवान एक तारीख को खरसावां में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ड्यूटी के लिए गए थे और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बस से वापस लौट रहे थे।

बस में कुल लगभग 80 जवान सवार थे। हादसे में करीब 4 से 5 जवानों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाना को भेज दी गई है। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।  फिलहाल बस में सवार अन्य जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बाली ब्रिज पर बड़ा बदलाव, बसों के रूट बदले गए; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed