हजारीबाग में स्कूटी सवार युवक की रहस्यमयी हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड के हजारीबाग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात नमस्कार चौक, खिरगांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई है, जो देर रात अपने दोस्त कृष्णा के साथ स्कूटी से घूमने निकला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रभात का शव लैपो रोड स्थित बाकर गली में खून से लथपथ अवस्था में मिला। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट और छेद के निशान पाए गए। उसे पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खिरगांव में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इस मामले में बड़ा बाजार थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के दोस्त कृष्णा से पूछताछ की जा रही है। कृष्णा के अनुसार, वह और प्रभात स्कूटी से निकले थे। रास्ते में प्रभात ने उतरने की बात कही और बाकर गली में चला गया। कुछ समय बाद फोन आया कि प्रभात बेहोश हालत में पड़ा मिला।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों है, वहीं मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed