झारखंड की सड़कों पर जमी बर्फ़ ‘, अगले 7 दिन तक बारिश का दौर रहेगा जारी ; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:बुधवार को झारखंड का मौसम पूरी तरह से करवट लेता नजर आया। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश ने दस्तक दी। कुछ इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि के चलते सड़कों और खेतों पर सफेद बर्फ जैसी परत जम गई, जिसने लोगों को चौंका दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के रांची, कोल्हान, बोकारो, जामताड़ा, पलामू, रामगढ़, पाकुड़, दुमका और साहिबगंज समेत कई जिलों के लिए अगले सात दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर गुरुवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

गढ़वा जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम करीब पांच बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। खेतों में अरहर, चना, मसूर, सरसों, टमाटर, लहसुन और प्याज जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। आम और महुआ के पेड़ों पर लगे फल भी भारी मात्रा में गिर गए। खपरैल मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है, जो झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण सक्रिय हो गई है। इसके चलते अगले तीन से चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिलेगी।

बुधवार को डालटनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची में यह 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश भले ही गर्मी से राहत लेकर आई हो, लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

See also  172 इंच-किमी नई गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी, 50 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का लक्ष्य

तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां आम जनजीवन को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। राज्य में मौसम का यह मिजाज फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। अगले कुछ दिनों तक सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed