जमशेदपुर के रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्य और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- “श्रीराम का जीवन है धर्म और सेवा की प्रेरणा”…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन हुआ और रंग-बिरंगी सांस्कृतिक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा और जमशेदपुर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शोभायात्रा में भाग लेकर अर्जुन मुंडा ने आम नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, मर्यादा और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

उन्होंने शोभायात्रा में भाग ले रहे सभी अखाड़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सांस्कृतिक योगदान के लिए बधाई दी और सराहना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा क़ाली, जिला मंत्री जितेंद्र राय, रतन महतो, नानू मुंडा, गणेश सोलांकी, संजय गोराई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
See also  फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed