परसुडीह में मामा के घर युवक की हत्या, शरीर के कई जगहों से निकल रहा था खून

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । परसुडीह थाना क्षेत्र के छोलागोड़ा के ग्रामीण ईलाके से मारपीट कर दामू सरदार नामक युवक की हत्या करने का मामला आद सामने आया है. वह अपने मामा के घर पर ही पिछले एक साल से रह रहा था. मामा के घर पर ही उसकी हत्या क र दी गई है. उसकी पहचान परसुडीह के गोबरा टोला निवासी दामू सरदार (33) के रूप में की गई है. घटना के बाद परिवार के लोगों ने ममेरा भाई पर ही मारपीट कर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि कल देर रात ममेरा भाई साजो सरदार अपने कुछ साथियों के साथ छोलागोड़ा में आया हुआ था. आरोप लगाया कि साजो ने उसके साथ मारपीट की थी. इसके बाद सभी वहां से भाग गए थे. सूचना पाकर जब परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि शव पड़ा हुआ है. उसके शरीर से खून भी निकल रहा था. इस कारण से परिवार के लोगों का कहना है कि दामू की मारपीट कर हत्या की गई है.

About The Author

See also  महज डेढ़ साल में ही चौका कांड्रा सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त, एनएचएआई की ठोस पहल करने की जरूरत

Thanks for your Feedback!

You may have missed