श्रीनाथ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर गणित, बायोटेक्नोलॉजी और फार्मेसी विभाग द्वारा “मैथमेटिक्स एंड इवोल्यूशनिज्म (विकासवाद)” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला (28 फरवरी – 1 मार्च) का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के पहले दिन मुख्य अतिथि डॉ. अली इमाम खान और वरिष्ठ पत्रकार श्री डी.एस. आनंद ने विज्ञान और गणित के महत्व पर अपने विचार साझा किए। लिंकन यूनिवर्सिटी, मलेशिया के डिप्टी वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संदीप पोद्दार ने ऑनलाइन संबोधन दिया। डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता सुश्री पारुल कुंकल एवं श्री रणवीर भगत ने विज्ञान पर आधारित फिल्में प्रदर्शित कीं।

दूसरे दिन मुख्य अतिथि डॉ. देवाशीष महतो (वैज्ञानिक, बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) और श्री गणेश प्रसाद दास ने कृषि व मशरूम खेती पर व्याख्यान दिए। इस दिन पोस्टर एवं मॉडल प्रेजेंटेशन का आयोजन हुआ, जिसमें सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह ने की साथ ही विश्वविद्यालय के एकेडमिक डीन डॉ डी के शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थे ।
कार्यशाला का समापन बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष मलिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दो दिवसीय आयोजन से छात्रों एवं शिक्षकों को विज्ञान, गणित और कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में देरी पर विरोध प्रदर्शन, 6 साल बाद भी काम शुरू नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed