पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों का दस्ता सक्रिय होने की मिली थी सूचना, सुरक्षाबलों को लक्षित करने की थी योजना 21 आईईडी बरामद

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुरक्षाबलों को लक्षित करने के लिए उद्देश्य से नक्सिलयों की ओर से आज कराईकेला के सेरेंगदा के कुचा टोला गांव में आईईडी बिछाकर रखा गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस बल की ओर से आईईडी को बरामद कर लिया गया. साथ ही एक नक्सली डंप को भी सुरक्षाबलों की ओर से ध्वस्त किया गया. साथ में 21 पीस आईईडी और 55 पीस जिलेटीन की स्टीक की भी बरामदगी की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का दस्ता कराईकेला और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमणशील है. इसके बाद सुरक्षाबलों की अलग-अलग टीम संयुक्त रूप से ऑपरेशन में जुटी हुई थी. पुलिस का कहना है कि यह अभियान पिछले कई दिनों से जारी है और आगे भी जारी रहेगा.

Advertisements
See also  ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर हिदायतुल्लाह खान ने गहरा शोक व्यक्त किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed