जमशेदपुर:सड़क हादसे में करनडीह के युवक की मौत, परिवार में मातम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह के रहने वाले हिमांशु शर्मा की आज सुबह सरायकेला के हंसाउड़ी मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के एक दिन पहले वह अपने साथी से मिलने सरायकेला गया हुआ था. इस बीच ही वह भारी वाहन की चपेट में आ गया. घटना के बाद पुलिस ने हिमांशु को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर उसने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हिमांशु शर्मा अपने कुदरसाई के साथी साथी प्रदीप और संदीप से मिलने के लिए गया हुआ था. इस क्रम में आज तड़के वह लौट रहा थी. तभी उसकी बाइक को एक भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना के समय वह जीवित था, लेकिन अस्पताल में उसी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मची हुई है.

See also  आधी रात हाथियों का हमला, घर तोड़कर मां-बेटी की मौत—गांव में दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed