आदित्यपुर : माँझीटोला के नागरिकों ने जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पर भेदभाव कर जलापूर्ति कराने का लगाया आरोप, उप नगर आयुक्त से मिले बस्ती के लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Adityapur :  माँझीटोला के नागरिकों ने शुक्रवार को नगर निगम की उप नगर आयुक्त से मिलकर जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कुमार पर भेदभाव कर जलापूर्ति कराने का आरोप लगाया है. भाजपा नेता और समाजसेवी रविन्द्र घोष एवं पूर्व पार्षद राजरानी महतो ओ नेतृत्व में मांझी टोला और दिंदली बस्ती के लोग उप नगर आयुक्त से शुक्रवार को उनके कार्यालय में मिले और दोनों बस्ती में खानापूर्ति करते हुए आंशिक जलापूर्ति करने का आरोप लगाया, वहीं रसूखदारों के कोलोनी में पर्याप्त जलापूर्ति करने की जानकारी दी. महिलाओं ने उप नगर आयुक्त को बताया कि पीयूष कुमार आम लोगों का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं और मनमानी तरीके से जलापूर्ति करवा रहे हैं, जिससे बस्ती इलाकों के लोगों को आधी रात से जगकर पानी आने का इंतजार करने के बावजूद उन्हें पीने लायक भी पानी नहीं मिल पाता है. बसिवासियों की लिखित शिकायत को रिसीव करते हुए उप नगर आयुक्त ने उनकी शिकायतें दूर करने और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed