आदित्यपुर : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार शिविर कल

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए जिला नियोजनालय में एक शिविर का आयोजन मंगलवार को कर रहा है. बता दें कि समय-समय पर रोजगार शिविर का आयोजन कर जिला नियोजनालय बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करता रहा है. इसी कड़ी में मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला के परिसर में 10 दिसंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है. रोजगार शिविर में 18 से 35 वर्ष तक के 10वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा उतीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से होगा. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि उक्त शिविर में जिले की प्रतिष्ठित संस्था टैलेंटनेक्सा सर्विसेज व युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में विभिन्न पदों पर नियुक्त करने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक वेतन के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएगी. उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें. उन्होंने बताया कि रोजगार शिविर में नियोजन की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed