टाटा स्टील कंपनी में चोरी करने घुस रहे युवक के हाथ में घुसा नुकीला ग्रिल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । टाटा स्टील कंपनी के भीतर से चोरी की घटनाएं घटित होना तो आम बात है, लेकिन सोमवार को एक युवक चोरी करने की नीयत से अभी भीतर घुसने की कोशिश ही कर रहा था कि उसके हाथ में नुकीला ग्रिल घुस गया और वह बदहवास हो गया. किसी तरह से टाटा स्टील के कर्मचारियों ने युवक को बचा लिया और ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.
युवक साकची गेट की कंपनी की उंची चहारदीवारी को फांद रहा था. इस बीच ही वह अनियंत्रित हो गया था और पैर फिसलते समय नुकीला ग्रिल उसके हाथ में आ गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना में युवक की बांयी हाथ पूरी तरह से चोटिल हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो टाटा स्टील कंपनी के कैमरे में ही कैद है. घटना के बाद लोगों का कहना है कि चोरी की घटना होना तो आम बात है, लेकिन इस तरह की घटना घटित होना कभी-कभार ही सामने आता है.

See also  भूमिगत आग से हड़कंप, GM ने किया निरीक्षण—रिहायशी इलाके पर मंडरा रहा खतरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed