सिदगोड़ा में जैप 6 जवान की पत्नी अनामिका की मौत का मामला खुलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जैप जवान संतोष तिवारी की पत्नी अनामिका तिवारी (35) की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा. अबतक हत्या या आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा हो सकेगा. अभी उनकी तरफ से कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. अभी मामले की जांच चल रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सिदगोड़ा विद्यापति नगर का जैप 6 जवान संतोष तिवारी की पत्नी अनामिका तिवारी को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर ईलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी. घटना के बारे में पति का कहना है कि उसे पेट और सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

घटना के बाद पुलिस ने अनामिका के दोनों बच्चों से भी पूछताछ की थी, लेकिन किसी ने भी आशंका तक व्यक्त नहीं की है. बावजूद मामले को हत्या के बिंदू पर भी देखा जा रहा है. लोग भी आशंका कर रहे हैं. वहीं बच्चों ने साफ कहा कि पापा ऐसा नहीं कर सकते हैं.

Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में देरी पर विरोध प्रदर्शन, 6 साल बाद भी काम शुरू नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed