सालुकडीह और चोगाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने 40 हाथियों को खदेड़ा

0

file photo

Advertisements
Advertisements

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के सालुकडीह और चोगाटांड़ के ग्रामीणों ने आज दोपहर के समय 40 हाथियों के झुंड को खदेड़ भगाया है. गाव के लोगों का कहना है कि हाथियों को सारंडा जंगल की तरफ खदेड़ दिय गया है. इस काम में बाद में वन विभाग की ओर से भी सहयोग किया गया. इसके बाद दोनों गांवों के लोगों को काफी राहत मिली है. गांव के लोगों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गांव के लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से गांव के आस-पास में ही अपना डेरा डाले हुए थे. इस कारण से वे अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे. अंततः जब वन विभाग के अमला की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तब गांव के लोग खुद ही एकजुट हो गए और हाथियों को खदेड़ भगाने में सफल हो गए. हाथियों को भगाने में उनका सहयोग पटाखा ने किया. पटाफा फूटते ही हाथियों के झुंड ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया था.

Advertisements
See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 18 छात्रों का ‘सैंडन विकास प्राइवेट लिमिटेड’ में चयन: 2.2 LPA के पैकेज पर मिली फरीदाबाद में नियुक्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed