जुगसलाई विधानसभा में “मंगल दोष” को मिटायेंगे रामचंद्र, भाजपा का समर्थन रहेगा मज़बूत : अंकित आनंद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से विकास की राह पर लौटने के लिए एनडीए ने एक बार फिर आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस को मैदान में उतारा है। सहिस, जो पहले भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इस बार भी एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भाजपा जमशेदपुर के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने रामचंद्र सहिस को दूरभाष पर बधाई देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अंकित आनंद ने कहा, “पिछले पांच वर्षों से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में ‘मंगल दोष’ के कारण विकास का सूखा पड़ा हुआ है। जनता अब राजनीतिक वनवास को समाप्त कर रामचंद्र सहिस की वापसी और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प ले चुकी है।”

अंकित आनंद ने यह भी कहा कि “जुगसलाई विधानसभा में सीधा मुकाबला उन लोगों से है जो एक विशेष समुदाय का तुष्टिकरण करते हैं। लेकिन भाजपा इस बार भी बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए आजसू पार्टी को मज़बूत समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

रामचंद्र सहिस की उम्मीदवारी से जुगसलाई क्षेत्र में एनडीए का मुकाबला और भी मजबूत हो गया है, जहां जनता ने विकास की नई उम्मीदों के साथ उनकी वापसी की प्रतीक्षा की है।

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed