साकची पुलिस का एमजीएम कैदी वार्ड में छापा, हत्या के आरोपी के पास से मोबाइल बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । साकची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी कर हत्या और फायरिंग करने के आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया है. इसके बाद दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. यह मोबाइल शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड का आरोपी कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह और बागबेड़ा का साबा सिंह के पास से बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि साकची के नए थानेदार आनंद मिश्रा को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई थी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले 15-20 दिनों से ईलाज के बहाने एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में रह रहे थे. इस बीच उन्हें सभी तरह की सुविधाएं भी मिल रही थी. अब मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों की परेशानी बढ़ गई है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed