सिल्ली-रांगामाटी के बासाहातु में ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटा

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले सिल्ली-रांगामाटी सड़क पर बासाहातु में एक ट्रक चालक को तीन बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और कुल 2 बदमाशों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. अभी घटना को दो आरोपी फरार हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शैलेश कुमार सिंह ट्रक को लेकर पटना की तरफ जा रहा था. ट्रक पर आधुनिक कंपनी का सामान लोड था. बासाहातु के पास आधी रात बाद जैसे ही ट्रक पहुंचा था कि बदमाशों ने रोकवाया और चालक को ट्रक और पेड़ के सहारे बांध दिया था. इसके बाद नकदी और बैट्री लेकर फरार हो गए थे. देर रात को ही पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई थी. इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरो के माध्यम से घटना में शामिल दो बदमाशों को धर-दबोचा. दोनों को आज जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में देरी पर विरोध प्रदर्शन, 6 साल बाद भी काम शुरू नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed