एसएसपी ने परसुडीह में हुई विजय साव हत्याकांड का किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी ने 4 अक्टूबर को हुए विजय साल हत्याकांड का खुलासा आज कर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने पत्रकारों को देते हुए बताया कि घटना में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक घटना को साजिश रचने वाला भी शामिल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार बदमाशों में सुंदरनगर पटेल बगान का रहने वाला साजिशकर्ता बबलू सिंह उर्फ संतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा बजरंग टेकरी वायरलेस मैदान निवासी विपिन कुमार साव उर्फ बोदरा और आकश कुमार शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया है. घटना में बरामद स्कूटी को घटना के दिन उपयोग किया गया था.

छापेमारी टीम में डीएसपी तौकीर आलम, परसुडह थानेदार मो. फैज अहमद, एसआई रितेश कुमार, अरूण कुमार, हीरालाल तुबिड़, विरेंद्र कुमार सिंह, एएसआई संदीप कुमार सिंह आदि शामिल थे.

Advertisements
See also  हाईवे निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 6 मजदूरों की मौत, विधायक ने जताया शोक

Thanks for your Feedback!

You may have missed