चाईबासा के युवक ने राजनगर ससुराल में किया सुसाइड

0
Advertisements
Advertisements

राजनगर। चाईबासा कुम्हार टोली का रहने वाला बबलु कच्छप (34) ने कल देर रात अपने ससुराल राजनगर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को आज सुबह मिली थी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि बबलु ने सुसाइड करने के लिए जामुन पेड़ का लिया था. उसका शव पेड़ पर ही लटका हुआ आज लोगों ने देखा था. इसके बाद उसकी पहचान जल्द ही हो गई.

बबलु के बारे में परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह मेला घुमने आया था राजनगर केसरगड़िया आया हुआ था. कल रात में वह मेला भी घुमने के लिए गया हुआ था. इसके बाद लौटा और घर में खाना खाया था.

बबलु के बारे में बताया जा रहा है कि उसने दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से उसकी एक बेटी है. दूसरी से एक बेटा और एक बेटी है. इसी बात को लेकर बराबर पत्नी के साथ विवाद होता था. बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर बबलु ने कल रात सुसाइड करने जैसा कदम उठाया और खुद को समाप्त कर लिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
See also  साकची प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए BLA-2 एवं पदाधिकारी - परविंदर सिंह

Thanks for your Feedback!

You may have missed