धनबाद में गरजे राजनाथ सिंह: झारखंड से जेएमएम को बाहर निकाल कर रहेंगे, चंपई सोरेन को गरीब का बेटा होने पर सत्ता से किया बाहर…

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड से जेएमएम को बाहर निकालकर दम लेगी। सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सत्ता से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया क्योंकि वह गरीब आदमी का बेटा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राजनाथ सिंह ने वादा किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर तीन साल के भीतर हर परिवार को अपना घर, शौचालय, और नल कनेक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को पहचान कर देश से बाहर किया जाएगा। सिंह ने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

सिंह ने देश की आर्थिक प्रगति पर बात करते हुए कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन आज यह पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सिंह ने झारखंड के विकास में झामुमो, कांग्रेस, और राजद को बाधा बताया और कहा कि इन तीनों को हटाना बहुत जरूरी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, जबकि झामुमो, कांग्रेस और राजद के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान भाजपा का रहा है और अगर पार्टी को दो टर्म मिले, तो झारखंड भारत का सबसे विकसित राज्य बन जाएगा।

See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

बारिश के बावजूद सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य की भ्रष्ट सरकार को बेदखल करेगी। सिंह ने ऐलान किया कि अब किसी भी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का पहला महीने का वेतन केंद्र सरकार देगी। केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाने के लिए भी फंड जारी किया है।

सभा के अंत में राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और आने वाले चुनावों में इसका असर साफ दिखाई देगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed