अब नहीं रहेगी कच्ची सड़क,बिछेगा पेबर्स ब्लाॅक,अन्नी अमृता ने पीड़ित लोगों के साथ मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा से की मुलाकात…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:जनता की समस्याएं सुलझे, कोशिश यही है.जैसा कि दो दिन पूर्व मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 में सड़क न होने की समस्या को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने दौरा किया था,आज समाधान की दिशा में पहल हुई. तय समय पर पीड़ित लोगों के साथ वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त रंजीत लोहरा से मुलाकात की.आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को उस क्षेत्र का दौरा कर पेबर्स ब्लाॅक बिछाने की पहल के आदेश दिए.फिलहाल बरसात को देखते हुए तत्काल यह पहल हुई.साथ ही घर घर कचरा उठाव न होने का भी संज्ञान लिया गया.रंजीत लोहरा से दो दिन पूर्व अन्नी अमृता ने फोन पर बात कर लोगों की परेशानियों की जानकारी दी थी और उसके बाद आज मानगो नगर निगम कार्यालय में उपरोक्त मीटिंग तय हुई थी.लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त रंजीत लोहरा का धन्यवाद दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बता दें कि दो दिन पूर्व महिलाओं की शिकायत पर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 का वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने दौरा किया था, जहां सड़क नहीं बनने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

Advertisements
See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 22 छात्रों का दिग्गज कंपनी CEAT में चयन

Thanks for your Feedback!

You may have missed