ब्लेड से हमला कर बागबेड़ा के युवक को किया घायल…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत ब्लेड से हमला कर हरेराम सैलून के पास नया बस्ती के रहने वाले भरत सिंह को घायल कर दिया. घटना के समय भरत सिंह सैलून में गया हुआ था. जैसे ही वह सैलून से बाहर निकला था कि नया बस्ती का रोहित कुमार प्रसाद, उपेंद्र कुमार प्रसाद और बागबेड़ा गांधीनगर निवासी राम कुमार मिश्रा ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया. मामला बागबेड़ा थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने दो आरोपी रोहित प्रसाद और राजकुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना में घायल भरत सिंह को काफी गंभीर चोटें आई है. पुलिस ने उसका ईलाज सरकारी अस्पताल में करवाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज सिंह बने अध्यक्ष

Thanks for your Feedback!

You may have missed