सरायकेला में पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया सुसाइड…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के गैरेज चौक सिंह मेंशन में किराए का मकान में रहने वाली पिंकी प्रमाणिक ने अपने पति कृष्णा प्रमाणिक के साथ हुए विवाद के बाद आज सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ही सुसाइड कर लिया. विवाद गुरुवार रात को हुआ था, लेकिन उसका गुस्सा शुक्रवार तक पिंकी के दिमाग से नहीं उतरा था. अंततः जब उसे कुछ भी नहीं सुझा जब अपने कमरे में ही सुसाइड कर लिया. घटना के समय पति कृष्णा पड़ोस में ही मोबाइल की दुकान पर बैठा हुआ था. जब वह नाश्ता करने के लिए सुबबह 11 बजे पहुंचा तब देखा कि पत्नी फंदे पर लटक रही है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि कृष्णा का डेढ़ साल का एक बेटा है. करीब 3 साल पहले कृष्णा की खरसावां की रहने वाली पिंकी प्रमाणिक के साथ शादी हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जरूरतमंद मजदूरों को मिला रोज़गार का सहारा, ठेला रिक्शा वितरण से बढ़ी आत्मनिर्भरता

Thanks for your Feedback!

You may have missed