बेटे की शादी में ये वाली सिल्क का लहंगा पहनेंगी नीता अंबानी…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बेटे की शादी में नीता अंबानी बनारसी सिल्क कपड़े का कोरा लहंगा पहनेंगी। यह ऐसा सिल्क है, जिसमें रेशम के कीड़े का केमिकल है। कपड़ा वाराणसी के रामनगर के साहित्य नाका स्थित एचकेवी हैंडलूम प्राइवेट लिमिटेड में तैयार हुआ है। नीता अंबानी 24 जून को वाराणसी आई थीं और यहां उन्होंने कपड़ा पसंद किया। जो कपड़े पसंद किए गए थे, बुनकरों ने उन्हें तैयार कर मुंबई भेज दिया है। मुंबई में होने वाले फंक्शन में नीता अंबानी बनारसी सिल्क के लहंगे में नजर आएंगी। मुंबई के खास टेलर बनारसी कपड़े से लहंगा तैयार करेंगे। यह खास कोर ट्रेड का कपड़ा है। इसको साड़ी की तरह नहीं बल्कि थान की तरह बनाया गया है। यह ट्रेंड काफी खास होता है। इस कपड़े को ट्रेडीशनल कढुवा साड़ी बोलते हैं। आमतौर से यह कपड़ा 40 से 45 दिनों में तैयार होता है। लेकिन बुनकरों ने 8 -8 घंटे की शिफ्ट में काम करते हुए कुछ ही दिनों में इसे तैयार कर दिया है। कोर की खासियत यह है कि यह रा सिल्क से बनाया जाता है। यानी रा सिल्क से इसका कपड़ा तैयार किया गया है। इसमें रेशम के कीड़े का केमिकल मौजूद होता है। यह कड़ी साड़ी होती है सॉफ्ट नहीं होती।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ढाई लाख रुपए तक में बिकती है रियल जरी की साड़ी

कपड़ा सप्लाई करने वाले वाराणसी के कंपनी के मैनेजर प्रभात ने बताया कि इस कपड़े की फिक्स कीमत नहीं होती। अगर साड़ी रियल जरी से नहीं बनाई गई है तो वाराणसी में इसकी कीमत 45000 रुपए तक है। अगर इसमें रियल जरी का काम हुआ है तो इसकी कीमत 1 लाख रुपए से 1 लाख 40 हज़ार रुपए तक पहुंच जाती है। जबकि, मार्केट वैल्यू 2 लाख रुपए से ढाई लाख रुपए तक है। रियल जरी से बनी साड़ी का विदेश में निर्यात होता है और विदेशों में इसकी कीमत और अधिक होती है। कोरा साड़ी सबसे मुश्किल फॉर्म है। यह भी रा सिल्क से तैयार होती है। लूम पर सावधानी से काम किया जाता है। यह पारंपरिक कढुवा होती है। इसमें फ्लोट्स नहीं होते। इस पर बूटी और जानवरों के चित्र का इस्तेमाल किया जाता है। बुनकर एक स्पीड में लूम को बार-बार खींचते हैं। क्योंकि अगर धीमी या तेज स्पीड होगी तो साड़ी डिफेक्टिव हो जाएगी। बुनकर इसे एक हिसाब से पिक करते हैं। पिक की स्पीड कम होने पर साड़ी में दाग आ जाता है। बुनकर बताते हैं कि जरा सी लापरवाही में कपड़ा खराब हो जाता है।

See also  रामायण की कमाई 762 करोड़ के पार, 12वें दिन 800 करोड़ क्लब पर नजर

कोर साड़ी की डिजाइन होती है हार्ड

फारुख खान इसी कंपनी में बुनकर का काम 30 साल से कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोर साड़ी की डिजाइन हार्ड होती है। इसे लूम पर बहुत सावधानी से संभालना होता है। वरना पूरा माल खराब हो जाता है। रिलायंस फाऊंडेशन के अध्यक्ष नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होनी है। नीता अंबानी ने इसके लिए वाराणसी में खरीदारी की है। सोना चांदी से बनी 10 लाख रुपए कीमत की कोनिया ट्रेड की लाख बूटी साड़ी भी खरीदी है। परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी 100 साड़ी का आर्डर दिया गया है। बाबा विश्वनाथ और विशालाक्षी को बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को होने वाली शादी का निमंत्रण भी दिया गया है। काशी के बुनकरों से भी मुलाकात की। नीता अंबानी ने होटल में स्टॉल लगवा कर काशी के बुनकरों की डिजाइन की गई साड़ियों को देखा।

नीता अंबानी ने पसंद की 10 लख रुपए की साड़ी

वाराणसी के स्टेट अवॉर्डी आर्टिजन अमरेश कुशवाहा नीता अंबानी को दिखाने के लिए 60 साड़ी लेकर गए थे। नीता अंबानी को कोनिया ट्रेड की लाख बूटी साड़ी पसंद आई है। अमरेश का कहना है कि जो साड़ी नीता अंबानी ने पसंद की है। वह ट्रेडीशनल कोनिया की साड़ी है। इस पर रियल जरी का काम हुआ है। सोने के तार बेस कटान थ्रेड का काम है। इस पर सिल्वर की कोचिंग की गई है। यह साड़ी ढाई महीने में दो लोगों ने मिलकर बनाई है। यह बेंगलुरु सिल्क से बनी साड़ी है। इस पर 600 ग्राम जरी का काम हुआ है। 400 ग्राम सोने चांदी के तार का इस्तेमाल हुआ है। इन लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली इस खास साड़ी की मार्केट वैल्यू 10 लाख रुपए है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed