दिल्ली में बच्ची के साथ झाड़ियों में सामूहिक दुष्कर्म; फिर तड़पाकर मार डाला…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है। दिल्ली में एक 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश घर से 100 दूरी पर पड़ी मिली। उधर वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नरेला थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची को गुरुवार की रात को बहला-फुसलाकर दो पड़ोसी अपने साथ ले गए। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

बच्ची ने रात में स्वजन के साथ खाया था खाना

बच्ची के स्वजन ने बताया कि बच्ची ने उनके साथ रात में खाना खाया। फिर गली में टहलने चली गई। जिसके बाद वह गायब हो गई थी।

घर से 100 मीटर दूर मिली लाश

वहीं छानबीन करने के बाद देर रात बच्ची का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में मिला। पुलिस ने अगवा कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

युवक ने दोस्त के साथ मिलकर बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उधर, बच्ची के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची को पड़ोस में रहने वाले राहुल के साथ देखा गया था, पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि बच्ची को अगवा करने के बाद उसने अपने दोस्त देवदत के साथ मिलकर सामूहिक सामूहिक दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या की है।

See also  स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए BJP ने जारी किया व्हिप

फैक्ट्री में काम करते हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो धारा जोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नरेला के अलग अलग फैक्टरी में काम करते हैं, पुलिस आरोपित से पूछताछ कर जांच कर रही है। बच्ची पास के ही नगर निगम स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed