फेक कोरियर कॉल वाले ने की 1.3 करोड़ की ठगी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें कई लोगों की ज़िंदगी भर की कमाई बड़े ही चालाकी से लूट ली जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 73 साल की बुजुर्ग महिला से एक फेक कोरियर कॉल के जरिए 1.3 करोड़ की ठगी की गई है इतना ही नहीं बल्कि उस महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और किसी से बात भी नहीं करने दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आइए जानते है विस्तार से – 

दरअसल 13 जून को महिला को एक कॉल आया था जिसने खुद को कोरियर कंपनी का बताया था। उसने बताया कि उस महिला के नाम से एक पार्सल आया है जिसमें एक संदिग्ध आइटम मिला है। जिसके बाद उसे फर्जी केस लगाकर डराया और धमकाया। इसके बाद महिला को आगे की जांच के लिए मुंबई आने को कहा और साथ ही उसे 5 दिन के डिजिटल अरेस्ट में रखा था। उन्होंने कहा की किसी को भी नहीं बताने और पांच दिन बाद उनको क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सर्टिफिकेट न मिलने पर महिला को ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Advertisements
See also  कैरव गांधी किडनैपिंग केस: आरोपी शाद आलम ने लगाई जमानत की अर्जी, कोर्ट में कल सुनवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed