HAPPY BIRTHDAY GANESH ACHARYA: जानें कैसे इतना वजन होने के बावजूद भी बनें ये फेमस भारतीय कोरियोग्राफर और बॉलीवुड में सक्रिय सामयिक… बेहद गरीबी में गुजरा था इनका बचपन…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:विवादित बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 14 जून को अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म अनाम से की थी। गणेश आचार्य के पिता गोपी भी डांस मास्टर थे।

Advertisements
Advertisements

गणेश 10 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता था। गणेश आचार्य की पढ़ाई लिखाई तक छूट गई थी। छोटी सी उम्र में वह अपनी बहन के पास चले गए थे।

गणेश आचार्य ने पहले अपनी बहन कमला आचार्य से डांस सीखा। इसके बाद वह मशहूर कोरियोग्राफर कमलजी के असिस्टेंट बने। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना खुद का डांस ग्रुप बना लिया था। 19 साल की उम्र आते-आते वह काफी पॉपुलर हो गए थे।

गणेश आचार्य पिछले कुछ वक्त से काफी विवादों में हैं। तनुश्री दत्ता ने फिल्म हॉर्न ओके की शूटिंग के दौरान उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, इसी साल उनके खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी।

पहले गणेश को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि इतना मोटा आदमी डांस कोरियोग्राफर भी हो सकता है लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस बात का बदलकर रख दिया। आज वो एक हेल्दी एंड फिट बॉडी के मालिक हैं और डांस में तो उनका जवाब ही नहीं है।

See also  Cannes 2025 में भारत की एकमात्र एंट्री बनी ‘होम बाउंड’, नीरज घेवन की फिल्म को ‘Un Certain Regard’ कैटेगरी में मिली जगह...

Thanks for your Feedback!

You may have missed