Aloe Vera Juice के गजब के फायदे…इससे करें अपने दिन की शुरुआत, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- ऐलोवेरा जेल तो आपने स्किन केयर के लिए जरूर इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप अपनी सेहत की देखभाल के लिए Aloe Vera Juice पीते हैं? अगर नहीं तो आप इसके फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल ऐलोवेरा जूस कई प्रकार के विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इसलिए इसका जूस हेल्दी रहने में आपकी मदद करेगा। आइए जानें ऐलोवेरा जूस के फायदे।

Advertisements
Advertisements

Aloe vera एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। कम देखभाल में ज्यादा फायदे देने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह घर की हवा शुद्ध करता है, घर को सुंदर बनाता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Aloe Vera Juice पीना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। कई विटामिन और मिनरल, जैसे- विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि, से भरपूर होने की वजह से इसका जूस पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने और उनसे बचाव करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए आयुर्वेद में भी Aloe Vera Juice को पीने की सलाह दी जाती है।

Aloe Vera Juice आप चाहें तो घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए ऐलोवेरा की ताजी पत्तियों को तोड़कर उसका जेल निकाल लें और उसका जूस बनाएं। हालांकि, इस दौरान ध्यान रहें कि ऐलोवेरा की पत्तियों के निचले हिस्से से निकलने वाले पीले रंग की वैक्स को साफ कर दें, वह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन अगर आप इतनी मेहनत नहीं करना चाहते, तो बाजार से भी Aloe Vera Juice खरीद सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आपको ऐलोवेरा जूस के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है

Aloe Vera में लैक्सेटिव गुण होते हैं, यानी यह आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसका जूस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतें स्वस्थ रहती हैं। यह पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि, इसकी मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा ऐलोवेरा जूस की मात्रा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। साथ ही, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर उस बारे में सलाह लें।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है

Aloe Vera Juice प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज से बचाव में काफी हद तक मदद कर सकता है। लेकिन सिर्फ इसकी मदद से डायबिटीज से नहीं बचा जा सकता। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। साथ ही, इस बात की भी ध्यान रखें कि अगर आप बाजार से ऐलोवेरा जूस खरीदकर लाए हैं, तो उसमें ऐडेड शुगर न हो।

मसूड़ों के लिए फायदेमंद

ऐलोवेरा जूस मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। यह मसूड़ों की सूजन और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीना ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है और प्लेग साफ करने में भी मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

ऐलोवेरा जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और सेल्स को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, ऐलोवेरा मुंहासों (Acne) से लड़ने में भी काफी मददगार होता है। ऐलोवेरा जेल भी मुंहासों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ऐलोवेरा का जूस स्किन को हाइड्रेट करता है और इसकी इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी नहीं आते।

आंखों को हेल्दी रखता है

ऐलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में बीटा कैरोटीन भी शामिल होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में बदलता है और विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीने से आंखें हेल्दी रहती हैं और कम उम्र में ही चश्मा लगने का खतरा भी काफी हद तक टल जाता है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed