Jharkhand: 3.0 मोदी कैबिनेट में मिलेगा इन लोगों को मौका… किन–किन नामों पर होगा विचार जानें यहां…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:मोदी के नए कैबिनेट 3.0 में झारखंड से भाजपा के आठ व आजसू के एक सांसद में किसी दो को मिल सकता है मौका। नरेंद्र मोदी के दूसरे कैबिनेट में कृषि व जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री का अहम दायित्व अर्जुन मुंडा के जिम्मे था। लेकिन अर्जुन मुंडा खूंटी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। वहीं कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीतीं अन्नपूर्णा देवी निवर्तमान सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनको भी नए कैबिनेट में अवसर मिल सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चर्चा में निशिकांत और वीडी राम के नामगोड्डा से निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार सांसद बने हैं। लोकसभा में भाजपा के पक्ष को दमदार तरीके से रखने वाले निशिकांत की छवि आक्रामक सांसद की रही है। साथ ही संताल इलाके में सिर्फ एक सीट गोड्डा पर भाजपा को जीत मिली है। ऐसे में संताल परगना से प्रतिनिधित्व देने की बात सामने आयी तो निशिकांत दूबे को अवसर मिल सकता है। वहीं राज्य में नवंबर-दिसंबर महीने में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। आगामी चुनावों में कुरमी वोटरों को साधने की भी चुनौती है।इस दिशा में पार्टी आगे बढ़ी तो एनडीए के सहज सहयोगी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी व जमशेदपुर से भाजपा सांसद विद्युतवरण महतो के नाम पर भी विचार हो सकता है।

विद्युतवरण जहां तीसरी बार लगातार सांसद बने हैं, वहीं चंद्रप्रकाश चौधरी का यह दूसरा टर्म है। राज्य में लोकसभा की एससी आरक्षित सीट पर पलामू से जीते बीडी राम की जीत भी अहम है। दलित समाज को साथ जोड़े रखने की कवायद में भाजपा बीडी राम को मौका दे सकती है। बीडी राम लगातार तीसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए हैं। झारखंड के पूर्व डीजीपी रहे बीडी राम भी जीत-हार के बड़े अंतर को बरकरार रख चुनाव जीते हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed