जम्को गुरुद्वारा में 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ की हुई समाप्ति।

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र के जम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा में पांचवें पातशाही धन-धन साहब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिहाड़े को समर्पित 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ की हुई समाप्ति।इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सामूहिक रूप से पाठ किया उसके उपरांत शब्द कीर्तन का गायन किया गया तथा अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं मौके पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार सरदूल सिंह ने बताया की कल शनिवार को सुबह 11:00 बजे गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे जिसकी समाप्ति 10 जून को होगी उसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा तथा चना प्रसाद और ठंडा शरबत वितरण किया जाएगा। मौके पर उपस्थित गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जगविंदर सिंह खालसा , सरदूल सिंह, बलविंदर सिंह, करनदीप सिंह , अमरीक सिंह, गुरमनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed