जानें कौन सा ऐसा देश है जहां कोई पढ़ा लिखा नहीं है…न के बराबर लोग जानते है पढ़ाई का मतलब…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे कम पढ़ा-लिखा देश कौन सा है? यानी कि किस देश की साक्षरता दर सबसे कम है? शायद आपके दिमाग में अफगानिस्तान या फिर नाइजिरिया जैसे देश का नाम आए। हो सकता है आप ये भी न जानते हो कि इन देशों से भी कम पढ़े-लिखे लोग इस देश में रहते हैं। आज हम आपको आज एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की साक्षरता दर इन देशों से भी कम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुश्किल से मिलता है कोई पढ़ा-लिखा

इस देश में पढ़े-लिखे लोग बहुत ही मुश्किल से मिलते हैं। यहां इतने कम लोग पढ़े-लिखे हैं कि अगर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति मिल जाता है तो लोग चौंक जाते हैं। मानो जैसे उनके सामने कोई एलियन आ गया हो। हो भी क्यों न यहां पढ़ा-लिखा इंसान आपको जल्दी मिलेगा ही नहीं।

इस देश की सक्षरता दर सबसे कम

दुनिया में सबसे कम पढ़ा-लिखा देश नाइजर है। ये दुनिया का ऐसा देश है जहां साक्षरता दर रिकॉर्ड स्तर तक कम है। UNESCO के स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट के 2015 के आंकड़ों के अनुसार नाइजर में साक्षरता दर महज 19.1% है। वहीं अफगानिस्तान में साक्षरता दर 38.2% है। बुरकिना फासो में यह दर 36% है। गिनी का साक्षरता दर 30.4% है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed