कपाली सतनाला डैम से निकाला गया डूबे अमन का शव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला अमन यादव (16) शुक्रवार स्नान करने के दौरान कपाली के डोबो सतनाला डैम में डूब गया था. घटना के बाद उसका शव खोजने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी. दूसरे दिन शनिवार को उसका शव एनडीआरएफ की टीम की ओर से बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि अमन अपने तीन साथियों के साथ कल को डैम में स्नान करने के लिए निकला हुआ था. इस बीच दो दोस्त लौट आए थे, लेकिन अमन स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में डूब गया था. बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक सरयू राय की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. इसके बाद शव को ढूंढा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  करीब 7 लाख नगदी जब्त, एक गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस की अहले सुबह ड्रग्स कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed