जगन्नाथ पुरी की चंदन यात्रा में विस्फोट.. 15 लोग झुलसे…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जगन्नाथ पुरी से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान धमाके की खबर है। जानकारी के मुताबिक, चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया जिसमें करीब 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। आइए जानते हैं कैसे हुआ ये पूरा हादसा।

Advertisements
Advertisements

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया है कि हादसे के वक्त सैकड़ों लोग चंदन यात्रा उत्सव को देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक समूह आतिशबाजी कर रहा रहा था। तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई जिससे धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे लोगों पर गिरने लगे जिस कारण कई लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।

सीएम नवीन पटनायक क्या बोले?

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पुरी की इस दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर ट्वीट किया और कहा कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं। भगवान से मेरी कामना है कि जो लोग इलाज करवा रहे हैं वह जल्द से जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed