Voting in Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर में इस बार सबसे ज्यादा मतदान, तीन एफआईआर हुए दर्ज; चुनाव में लगे कर्मचारी की हुई मौत…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज डेस्क/ झारखंड:झारखंड में चार सीटों के लिए लोकसभा चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तीन मामले दर्ज किए गए। चुनाव अधिकारी के अनुसार, झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर कुल 62.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इन चार सीटों में जमशेदपुर, गिरिडिह, रांची और धनबाद था शामिल। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर में इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। इसके बाद गिरिडिह, रांची और धनबाद में काफी मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि अंतिम गणना के बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। बताया कि 2019 के चुनाव में गिरिडिह में 67.12, धनबाद में 60.47, रांची में 64.49 और जमशेदपुर में 67.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।चुनाव के दौरान एक अप्रिय घटना भी घटी। जमशेदपुर में एक पोलिंग स्टाफ की मौत हो गई। उसकी पहचान जान मांझी के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के घोड़ाबंधा में चुनाव कार्य में लगा था। ड्यूटी के दौरान वह बेचैनी महसूस करने लगा।टाटा हॉस्पिटल में भरती करने के बाद उसकी मौत हो गई।

Advertisements
Advertisements

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अनमोल वी होमकर ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

इस बार लोकसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर और धनबाद सीट पर 25- 25, रांची सीट पर 27 और गिरिडिह सीट पर 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 82.16 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।जमशेदपुर सीट पर बीजेपी के विद्युत बरन महतो का मुकाबला झामुमो के समीर मोहंती से है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed