कोई नहीं बनना चाहता था Devdas का ‘चुन्नी बाबू’, फिर Jackie Shroff को मिला रोल, बोले- ‘पागल कुत्ते ने काटा…’

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- संजय लीला भंसाली की बेस्ट मूवीज में एक नाम देवदास का भी है। शाह रुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर मूवी में जैकी श्रॉफ ने चुन्नी बाबू का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके आइकॉनिक रोल को काफी पसंद किया गया था। अब जैकी श्रॉफ ने बताया कि उनसे पहले कई अभिनेताओं को यह रोल मिला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संजय लीला भंसाली की मूवी देवदास में जैकी श्रॉफ ने निभाया था चुन्नी बाबू का रोल। फोटो

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘देवदास’ साल 2002 की हिट फिल्मों में से एक थी। ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान स्टारर आइकॉनिक फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी बहुत पॉपुलर हैं। फिल्म में देवदास, चंद्रमुखी या पार्वती ही नहीं, बल्कि चुन्नीलाल या चुन्नी बाबू के किरदार ने भी खूब ध्यान खींचा।

कोई नहीं बनना चाहता था देवदास का चुन्नी बाबू

‘देवदास’ में चुन्नी बाबू का किरदार अभिनेता जैकी श्रॉफ ने निभाया था, जो फिल्म में शाह रुख खान के जिगरी यार होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जैकी ‘चुन्नी बाबू’ के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कई अभिनेताओं ने यह किरदार करने से साफ मना कर दिया था। तब जैकी के हाथ भंसाली की ये हिट फिल्म लगी थी।

जैकी श्रॉफ ने देवदास मिलने पर कही ये बात

करिश्मा तन्ना के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने इसका खुलासा किया है कि कैसे कई अभिनेताओं ने ‘देवदास’ में ‘चुन्नी बाबू’ का रोल करने से मना कर दिया था और फिर उन्हें यह रोल निभाने का मौका मिला। जैकी ने कहा, “कोई भी देवदास में चुन्नी बाबू बनने के लिए तैयार नहीं, लेकिन मैं राजी हुआ। इसलिए मुझे यह मिल गया। मैं हैरान रह गया था कि कोई भी यह रोल करना नहीं चाहता। पागल कुत्ते ने काटा है।”

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, “अगर वे आपका सीन या कुछ भी काट देंगे तो कभी टेंशन नहीं लेता। भूमिका के लिए जो जरूरी है वह आपको मिलेगा। एक डायरेक्ट, एक्टर और स्टोरी होती है। हर सीन में आप राजा नहीं बन सकते हैं। जो मिला, ऊपरवाले का कान पकड़ और निकल ले।”

जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में

67 साल के जैकी श्रॉफ आगामी एक्शन थ्रिलर ‘सिंघम अगैन’ में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे। इसमें जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी पिता के साथ एक्शन दिखाएंगे। इसके अलावा वह वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ में भी दिखाई देंगे।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed