चाकुलिया: विद्युत वरण के समर्थन में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला से विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों बाइक पर सवार भाजपा समर्थक शामिल थे। यह बाइक रैली गौशाला से मुख्य बाजार सड़क से गुजरते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पर पहुंची। यहां पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर अर्जुन मुंडा समेत अन्य ने माल्यार्पण किया। इस बाइक रैली में भाजपा नेत्री पद्मश्री जमुना टुडू भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, दिनेश साव, सुशील कुमार शर्मा, सरोज महापात्र, जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो, पार्थो महतो, जिला परिषद के पूर्व सदस्य जगन्नाथ महतो, साधन मल्लिक, मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, चंदन महतो, आजाद महतो, संदीप चंद, दिपेश पोलाइ, रोहित पति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

Thanks for your Feedback!

You may have missed