सिंघम अगेन: अजय देवगन, रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर में एसएसबी जवानों के साथ बिताया समय…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क-अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. अब एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी कश्मीर में जवानों के साथ नजर आए. सशस्त्र सीमा बल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर अजय और रोहित के साथ कुछ झलकियां साझा की हैं. दोनों सीमा पर जवानों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सशस्त्र सीमा बल ने एक्स पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। वह ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग से सीधे जवानों से मिलने पहुंचे। वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है.

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि उन्होंने ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने इस फिल्म को अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया. फ्रेंचाइजी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए अर्जुन ने आगे लिखा, ‘मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’

‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि तीसरी फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed