चाकुलिया: सड़क दुर्घटना में सरडीहा की मुखिया और स्वास्थ्य सहिया जख्मी

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया की सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन और इसी पंचायत के बांकशोल की स्वास्थ्य सहिया पानी हेंब्रम गुरुवार को बहरागोड़ा के बरशोल थाना क्षेत्र के चंद्रपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गईं हैं। सूचना पाकर भाजपा नेता पार्थो महतो, मुखिया राम मुर्मू और जतिन बेरा घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने इलाज के लिए दोनों घायलों को बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। यहां पर दोनों घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक मुखिया दानगी सोरेन और स्वास्थ्य सहिया पानी हेंब्रम अलग-अलग स्कूटी से बहरागोड़ा जा रही थीं। चाकुलिया- मटिहाना मुख्य सड़क पर चंद्रपुर के पास पीछे की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनों स्कूटी को धक्का मार दिया। इससे दोनों स्कूटी समेत गिर पड़ीं और जख्मी हो गईंं। दोनों स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुर्घटना की सूचना बरसोल पुलिस को दी गई है। पुलिस अज्ञात ट्रक की खोजबीन में जुटी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाकुलिया में लैंप्स भवन का शिलान्यास, आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed