Google बंद करने जा रहा है अपनी ये सर्विस, केवल 4 साल पुरानी है ये सेवा, जानें पूरी डिटेल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- Google अपनी एक सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। हम Google One VPN सेवा की बात कर रहे हैं जिसे 20 जून 2024 को बंद कर दिया जाएगा। यहां हम आपको बताएंगे कि इस फीचर को क्यों बंद किया जा रहा है। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि आप कैसे Google One से VPN को कैसे हटाएंगे। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisements
Advertisements

Google अपनी एक और सेवा को बंद करने जा रहा है, जिसकी डेट की भी घोषणा कर दी गई है।हम Google One VPN सेवा की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि Google One VPN सेवा 20 जून 2024 से काम करना बंद कर देगी। हालांकि इस फीचर को 2020 में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

Google ने अपने सपोर्ट पेज पर बताया कि 20 जून, 2024 से, Google One द्वारा VPN बंद कर दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि उपयोगकर्ता अपने डिवाइस से Google One VPN को कैसे हटा सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्यों हटाया गया फीचर

Google ने बताया कि Pixel 8 और नए डिवाइस अपने सिस्टम सेटिंग्स के तहत एक इन-बिल्ड VPN सर्विस देते हैं। Google One द्वारा VPN को Google One ऐप से हटा दिए जाने के बाद Pixel 7 यूजर अपने सिस्टम सॉफ़्टवेयर को अपडेट करने के बाद भी VPN फक्शनालिटी का उपयोग जारी रख सकेंगे।

कंपनी ने 3 जून, 2024 को Pixel 7, 7 Pro, 7a और फोल्ड के लिए एक इन बिल्ड वीपीएन का सिस्टम अपडेट जारी किया है।

अपने डिवाइस से Google One VPN कैसे हटाएं?

सबसे पहले फॉइंडर को खोलें।

इसके बाद साइडबार में एप्लिकेशन पर क्लिक करें।

अब ‘वीपीएन बाय गूगल वन’ को ट्रैश में ड्रैग करें।

इसके बाद ‘वीपीएन बाय गूगल वन’ पर राइट-क्लिक करें।

अब ब्रिंग टू ट्रैश को सलेक्ट करें।

अगर आपसे यूजरनेम और पासवर्ड मांगा जाता है, तो अपने मैक पर एडमिन अकाउंट के क्रेडेंशियल दर्ज करें।

आपको बता दें कि भारत में Google One यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने देश में अपनी वीपीएन सेवा पहले कभी पेश नहीं की थी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed