लेटेमदा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर हाथी की मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर रेल जिला के चांडिल रेंज के लेटेमदा स्टेशन पर ट्रेन से कटकर बुधवार की देर रात एक हाथी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंपम ची हुई है. अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रही है. हाथी की मौत के बाद वन विभाग का अमला आगे की पहल करने में जुटा हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस की आया चपेट में

हाथी के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन लेटेमदा स्टेशन को पार कर रही थी. इस बीच ही हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया.

झुंड से भटक गया था हाथी

बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड से एक हाथी भटक गया था. हाथी अचानक से रेलवे लाइन की तरफ चला आया और रेलवे लाइन पार करने लगा. इस बीच ट्रेन आ गई और हाथी चपेट में आ गया.

See also  12 घंटे पानी बंद रहने का अलर्ट, पाइपलाइन मरम्मत को लेकर प्रशासन की चेतावनी, लोगों में बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed