राजनाथ सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन, बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-राजनाथ सिंह के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक केशव प्रसाद मौर्य पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल होंगी। रक्षा मंत्री सोमवार को सुबह 1020 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे और फिर जुलूस की शक्ल में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राजनाथ सिंह का नामांकन जुलूस सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से निकलेगा। नामांकन जुलूस हजरतगंज के रास्ते परिवर्तन चौक से स्वास्थ्य भवन तिराहे तक पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ होने की संभावना है। इस लिए यातायात व्यवस्था सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बदली रहेगी। सामान्य वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।

डायवर्जन व्यवस्था

– चारबाग से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसे केकेसी से होकर कैटोनमेंट के रास्ते जाएंगी।

हजरतगंज चौराहे से वाहन बाबू की ओर नहीं जाएंगे।

– डालीगंज तिराहा से वाहन सीडीआरआई तिराहा, स्वास्थ्य भवन चौराहे को नहीं जाएंगे। यह वाहन इक्का तांगा नदवा बंधे से जा सकेंगे।

– सिकंदराबाद चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन दैनिक जागरण चौराहे से होकर जाएंगे।

– रोडवेज बस 1090 से चिरैया झील के रास्ते कैसरबाग बस अड्डे को नहीं जाएंगे। यह बंदरिया बाग से कैटोनमेंट के रास्ते जा सकेंगी।

– परिवर्तन चौक चौराहे से वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के रास्ते हजरतगंज को नहीं जाएंंगे। यह वाहन एसबीआई कट से हनुमान सेतु चिरैयाझील चौराहे के रास्ते जाएंगे।

– सीएमओ कार्यालय चौराहे से वाहन चकबस्त की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोकलाट चौराहा अथवा रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

– सफेद बारादरी से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहे से जाएंगे।

– कैसरबाग बस अड्डे से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

पार्किंग

– बापू भवन तिराहे से नामांकन जुलूस में शामिल होने वाले वाहन चालक लालबाग होते हुए नगर निगम के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंचेंगे। यहां वाहन पार्क करेंगे।

– बंदरिया बाग, अटल चौक अथवा सिकंदरबाग होते हुए नामांकन जुलूस में जो वाहन चालक जाएंगे। वह हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अपने वाहन पार्क करेंगे।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed