Bihar News: बिहार में जवानों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक दर्जन से अधिक घायल…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :-Gopalganj News बिहार के गोपालगंज में जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई है। इसमें 2 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतक जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
रविवार को सुपौल में चुनाव कराने जा रहे जवानों की एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दो जवानों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए।
यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतक जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

242 जवान तीन बस में भरकर जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस लाइन परिसर से 242 जवान तीन बस में सवार होकर सुपौल जा रहे थे। इस बीच, बस में सवार जवानों ने बरहिमा मोड़ के समीप एनएच 27 के किनारे स्थित एक होटल में रुक कर भोजन करने लगे। वहीं बस से जवान उतर गए थे।
कुछ जवान बस में ही रह गए थे

जबकि कुछ जवान बस में ही सवार थे। इसी बीच एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक जवान में पवन महतो व अशोक उरांव शामिल है। वही काफी संख्या में पुलिस अधियारी मौके पर पहुंचे है। वहीं हादसे के बाद डीएम मो मकसूद आलम व एसपी स्वर्ण प्रभात भी सदर अस्पताल पहुंचे थे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed