बहरागोड़ा: लुगाहारा से शिशु हाथी के शव को घसीट कर बंगाल ले गये हाथी

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना स्थित सांड्रा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे लुगाहारा गांव के पास विगत शनिवार को शिशु हाथी का शव पाया गया था। उक्त शिशु की मौत बंगाल के जंगल में चार दिन पूर्व हो गई थी। हाथियों ने शिशु के सड़े गले शव को घसीट कर लुगाहारा के पास लाकर छोड़ दिया था। शव के पास 10 – 12 हाथी जमे हुए थे।‌ इसलिए वन विभाग की टीम वहां तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक विगत रात्रि हाथी के शव को घसीट कर बंगाल लेकर चले गए।लुगाहारा वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दुलाल महतो ने बताया कि रविवार की सुबह हाथी शिशु हाथी का शव‌ नहीं था। हाथी शव को बंगाल लेकर चले गए। प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आज सुबह वन विभाग के कर्मचारी लुगाहारा पहुंचे तो शव को गायब पाया।‌

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में जेएससीए स्कूल लीग का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed